
Indore Fire News: मकान में आग से पूरा परिवार जिंदा जला, EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट
मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर 18 मार्च की सुबह कई फायर टेंडर एक घर में लगी भीषण आग बुझाने पहुंचे. पूरा घर जलकरर खाक हो चुका है और उसमें मौजूद 7 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट के बाद हुआ। वहीं इस अग्निकांड में 7 लोगों की मौत के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय ने जिला कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
