मक्का पर मंडराया खतरा! पहली बार बजा हवाई अलर्ट, सऊदी के एक्शन से मचा हड़कंप

Share this Video

मक्का में पहली बार हवाई खतरे का अलर्ट जारी होने से सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक 15 सितंबर को मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को रोका गया और प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले नष्ट कर दिया गया। इसके बाद मक्का, जेद्दा और ताइफ समेत कई इलाकों में थोड़े समय के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। सऊदी गठबंधन ने मक्का और दोनों पवित्र मस्जिदों की सुरक्षा को ‘रेड लाइन’ बताया है। हालांकि हूतियों ने मक्का को निशाना बनाने के आरोप को खारिज किया है। अब सवाल है कि इस घटना से पश्चिम एशिया का तनाव कितना बढ़ेगा।

Related Video