Hajipur Boat Accident: 'नाव में छेद था-पानी भरने लगा और...' बचकर निकले बच्चों ने बताया नाव कैसे डूबी

Share this Video

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर इलाके में नाव पलटने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। हादसे के वक्त नाव में करीब 20 से 25 लोगों के सवार थे। नाव में पहले से छेद था, जिससे धीरे-धीरे पानी भरने लगा और बीच नदी में नाव पलट गई। हादसे से बचाए गए बच्चों ने बताया कि आखिर उस वक्त क्या हुआ और उनकी जान कैसे बची। एक बच्चे के मुताबिक, एक व्यक्ति ने पेड़ की लकड़ी की मदद से उसे बाहर निकलने में मदद की। हादसे में 13 लोगों के मौत की अभी तक पुष्टि हो चुकी है। उधर, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। हाजीपुर नाव हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती और पीड़ित परिवारों को मुआवजा कब मिलेगा।

Related Video