INDIA Bloc Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आर-पार के मूड में इंडिया ब्लॉक

Share this Video

इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया। सांसदों का यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर है। मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ भी अपने साथी सांसदों के साथ नजर आए। जब प्रदर्शनकारी सांसद नीति आयोग के दफ्तर के पास पहुंचे, तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। इसी दौरान ज़िया-उर-रहमान बर्क़ पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए। उनके साथ मौजूद अन्य सांसदों ने भी विरोध जारी रखा। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद चुनाव आयोग तक पहुंचकर अपनी मांगें रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सांसदों के बीच बैरिकेडिंग को लेकर स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दी। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग के सामने इंडिया ब्लॉक के सांसद किन मुद्दों को उठाते हैं और उनकी मांगों पर आयोग का क्या रुख सामने आता है।

Related Video