
Jharkhand Protest: इस युवक ने खाई Devendra Nath Mahto पर पड़ने वाली लाठियां-सुनिए क्या कहा...
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। रांची में सोमवार को विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का भी इस्तेमाल किया। इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए पीड़ित छात्रों ने क्या कुछ बताया।