
JPSC-JSSC Protest: 'छात्र अब सुनने वाले नहीं हैं', Devendra Nath Mahato का लेटेस्ट वीडियो-क्या कहा..
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा, "हम चाहते हैं कि शिक्षा ऐसी हो कि किसी भी छात्र को अपने अधिकारों के लिए इतना संघर्ष न करना पड़े। शिक्षा प्रणाली में स्थायी सुधार होना चाहिए, जिसका लाभ पीढ़ी-दर-पीढ़ी मिलता रहे।"