
19 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: UP चुनाव से पहले फिर कसे जा रहे आजम खां के पेंच, एक्शन शुरू
19 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: यूपी चुनाव से पहले एक बार फिर से आजम खां के पेंच कसने शुरू हो चुके हैं। ईडी की टीम मौलाना अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विवि से संबंधित चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर एक्शन में है। इसी सिलसिले में रामपुर, सहारनपुर, दिल्ली के 10 परिसर में छापेमारी जारी है। तमाम चीजों को लेकर यहां पर जांच पड़ताल की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी यह एक्शन जारी रहेगा।