Godhra Fire: गोधरा में Asian Paints के शोरूम में लगी आग, धू-धू कर जली बिल्डिंग

Share this Video

गुजरात के गोधरा में सापरा रोड स्थित Asian Paints के शोरूम में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Related Video