Operation Sindoor जारी...कच्छ के रण में तोपों से सेना का प्रदर्शन, दुश्मन का चकरा जाएगा दिमाग

Share this Video

एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से आने वाले सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमलों को भारतीय सेना के डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह से निस्ते-नाबूत कर दिया था...अब ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी तैयारियों और क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन दिखा रही है...गुजरात के कच्छ के रण में इस विशेष अभ्यास में भारतीय सेना की इकाइयों ने हिस्सा लिया। रेगिस्तानी इलाके की कठिन परिस्थितियों में सेना ने अपनी ऑपरेशनल दक्षता का परीक्षण किया। भारतीय सेना ने रेंज में L-70 एयर डिफेंस गन, 130 mm आर्टिलरी, T-72 टैंक और MMG फायरिंग के साथ अभ्यास करके अपनी मारक क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन किया। इन अभ्यासों ने सेना की युद्ध की तैयारी और परिचालन क्षमता को उजागर किया, जिसमें उन प्रणालियों का उपयोग भी शामिल था जो 'ऑपरेशन सिंदूर' का हिस्सा थीं।

Related Video