16 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: तबाही की कगार पर पाकिस्तान! चौतरफा घिरे Asim Munir का अब क्या होगा?

Share this Video

16 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: पाकिस्तान इन दिनों अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। चौतरफा उसे संकट के बादल ही दिखाई दे रहे हैं। उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन टेंशन बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी ओऱ बलूचिस्तान में बलोच आर्मी की ओर से भी हमले तेज कर दिए गए हैं। उत्तर पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी भी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रही है। इसी के साथ अफगानिस्तान की सीमा पर भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। माना जा रहा है कि यह सभी घटनाएं पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लिए बड़ी चुनौती हैं। अगर इन समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा नहीं होता है तो यह एंडगेम की तरह साबित हो सकती हैं।

Related Video