
OMG! टायर फेल-टूट गई छत...Boeing 737 में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार
ईरान के Mashhad एयरपोर्ट पर 15 सितंबर 2026 को एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान डराने वाला नजारा देखने को मिला। Sepehran Airlines का Boeing 737 Mashhad से Kermanshah जा रहा था, लेकिन टेकऑफ के कुछ देर बाद लैंडिंग गियर के एक टायर में समस्या आने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। लैंडिंग के दौरान विमान के अंदर तेज कंपन हुआ और केबिन की छत की कुछ लाइनिंग यात्रियों के ऊपर गिर गई। सामने आए वीडियो में विमान की अंदरूनी संरचना तक दिखाई देती है। हालांकि घटना काफी डरावनी थी, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।