
Puri Rath Yatra 2026 से पहले उठाया गया सबसे बड़ा कदम! मेगा मॉक ड्रिल में परखी गई तैयारियां
पुरी में विश्व-प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में पुलिस, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन टीम, मेडिकल स्टाफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, भीड़ प्रबंधन और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था। हर साल रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन इस बार सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्यान दे रहा है।