
अंबानी के गणपति उत्सव में Donald Trump की बिटिया का देसी रंग, Tiffany Trump की 10 तस्वीरें वायरल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति के साथ भारत पहुंचीं और मुंबई स्थित अंबानी परिवार के एंटीलिया में आयोजित भव्य गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुईं। पारंपरिक भारतीय परिधान में सजी टिफनी की ड्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार की थी। बप्पा के स्वागत से लेकर विदाई तक उन्होंने पूरे उत्सव में हिस्सा लिया और बाद में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “With love, in India”, जिससे भारत की संस्कृति और यहां मिले स्नेह के प्रति उनका लगाव भी झलकता है।