16 जून सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका-ईरान समझौते में फिर फंस गया पेंच, Trump ने इस दावे को बताया झूठ

Share this Video

16 जून सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में घोषित शांति समझौते पर अब अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। लंबे समय से चले आ रहे तनाव को समाप्त करने की दिशा में हुई बातचीत के बीच ईरान द्वारा 300 अरब डॉलर के बड़े आर्थिक पैकेज की मांग सामने आई है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी किसी वित्तीय सहमति से साफ इनकार किया है। ट्रंप का कहना है कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना था कि ईरान भविष्य में परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। वहीं अंतरिम समझौते के बावजूद ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य को लेकर कई अहम सवाल अब भी अनुत्तरित बने हुए हैं।

Related Video