
20 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: US Iran War... तेल दे रहा झटका, बाजार में उथल-पुथल और लोग हो रहे बेहाल
20 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जिससे हालात युद्ध जैसे बनते दिख रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कदमों और ईरान की जवाबी कार्रवाई ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इस तनाव का सीधा असर तेल बाजार पर पड़ा है, जहां ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हफ्ते की शुरुआत में ही इसका असर शेयर बाजार पर भी दिखा—सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई, हालांकि बाद में बाजार ने तेजी से संभलने की कोशिश की।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
