Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पश्चिम बंगाल के नवदा में मतदान के दौरान टीएमसी और हुमायूं कबीर समर्थकों में हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी से हालात बिगड़े, पुलिस व केंद्रीय बलों ने मोर्चा संभालकर स्थिति नियंत्रित की।

Share this Video

पश्चिम बंगाल के नवदा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान माहौल अचानक हिंसक हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस और हुमायूं कबीर की पार्टी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा। बताया जा रहा है कि हुमायूं कबीर के इलाके के दौरे के दौरान ही विवाद भड़क गया, जबकि एक दिन पहले देसी बम फेंके जाने की घटना ने पहले से ही माहौल को गरमा दिया था। तनावपूर्ण हालात के बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं और विरोधी समर्थकों के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी रही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video