कोलकाता केस: दिनभर चली छापेमारी के बाद CBI के हाथ लग गया बड़ा सबूत, कसेगा शिकंजा

कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद आरजी कल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के बीच सीबीआई की टीम छापेमारी में जुटी है।

Share this Video

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में जांच जारी है। इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंधन पर भी भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद सीबीआई की ओर से पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के घर सीबीआई ने रविवार को 13 घंटे तक तलाशी ली। इस तलाशी के बाद देर शाम अधिकारी वहां से रवाना हुए। इस दौरान जब पत्रकारों ने सबूत को लेकर सवाल किया तो सीबीआई अधिकारी ने कहा कि बहुत कुछ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज्ञात हो कि मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को सेमिनार हॉल में लेडी डॉक्टर की डेडबॉडी मिली थी। जिसके बाद से रेप और हत्या का मामला चर्चाओं ने बना हुआ है। इस मामले में आरोपी संजय रॉय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और अब सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच कई डॉक्टरों के घर पर भी छापेमारी हुई है। 

Related Video