'चुनाव आयोग की नई साजिश' Rahul Gandhi बोले- बिहार में नहीं होने देंगे महाराष्ट्र वाली चोरी

ओडिशा में राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 'चुनाव चोरी' का आरोप लगाया और आदिवासियों के हक की बात की। जनसभा में लोगों का उत्साह देखते ही बना।

Share this Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मंच से कहा कि 'चुनाव आयोग ने नई साजिश की है। चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा है। महाराष्ट्र में जो चोरी हुई, अब वही चोरी बिहार में होने वाली है। हम भाजपा को चुनाव नहीं चोरी करने देंगे। ओडिशा में ये(भाजपा) 5-6 बड़ी कंपनियों को आपका सारा धन दे रहे हैं। जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है और आदिवासियों की ही रहेगी।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पूरे देश में संविधान पर आक्रमण कर रही है। राहुल गांधी की मौजूदगी में लोगों में उत्साह नजर आया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video