हिमाचाल प्रदेश में शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां शिक्षक ने कक्षा 9 की एक छात्रा को जबरन अश्लील वीडियो दिखा दिया। छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

हिमाचल प्रदेश। हिमाचाल प्रदेश में शिक्षक की करतूत ने गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है। यहां शिक्षक ने कक्षा 9 की एक छात्रा को जबरन अश्लील वीडियो दिखाया। छात्र ने घर जाकर अपनी मां से शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। लड़की की मां ने शिमला से लगभग 20 किमी दूर स्थित जुन्गा के सरकारी हाई स्कूल के कला शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्स्ट्रा क्लास के बहाने से रोका छात्रा को
पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्रा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा को 2 मई को अतिरिक्त कक्षाओं के लिए रुकने के लिए कहा था। इस दौरान शिक्षक ने उसे जबरन अपने फोन पर एक अश्लील वीडियो दिखाया। यही नहीं छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसे गलत तरीके से छुआ भी। छात्रा के विरोध करने पर उसे फटकार भी लगाई। इसपर वह क्लास छोड़कर घर भाग आई।

पढ़े पहले EX गर्लफ्रेंड के बॉयफ्रेंड का मर्डर: फिर 3 दिन कमरे में बंद करके लड़की का रेप

घर लौटकर मां को बताई आपबीती
स्कूल से किसी तरह शिक्षक के चंगुल से छूटकर छात्रा घर लौटी तो रोने लगी। बेटी को रोते हुए देखकर मां भी सकते में आ गई। इस पर बेटी ने संकुचाते हुए जब शिक्षक की करतूत के बारे में बताया तो उसके भी होश उड़ गए। उसने तुरंत थाने जाकर आऱोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने बताया कि शिक्षक कई दिनों से उसके साथ अजीब तरीके से पेश आ रहा था। हमेशा क्लास में उसे बार-बार बुलाता रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।