'इससे ज्यादा बचकानी हरकत क्या होगी?' पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा पर जमकर बरसे सिख

पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारों पर हमले के झूठे आरोपों को भारतीय सिखों ने खारिज किया है। दिल्ली और पुंछ के सिख नेताओं ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बेनकाब किया और कहा कि असली हमलावर वही हैं।

Share this Video

पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेना पर गुरुद्वारों पर हमले के झूठे आरोपों को भारतीय सिख समुदाय ने सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली और पुंछ से सिख नेताओं ने खुलकर कहा कि पाकिस्तान झूठा दुष्प्रचार फैला रहा है। उन्होंने बताया कि असली हमलावर वही हैं जो अब सिखों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान की हरकतों पर भारत के लोगों में नाराजगी दिख रही है। जिस तरह से अलग-अलग जगहों पर हमले का नाकाम प्रयास पाकिस्तानी सेना ने किया उसके बाद तमाम सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वहीं इस बीच तमाम तरहों से लोगों को भड़काने का भी प्रयास किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video