
मैनपुरी में आलू के खेत से निकलने को लेकर हुआ विवाद, रिटायर्ड फौजी को गोली मारने का वीडियो हुआ वायरल
यूपी के मैनपुरी से रिटायर्ड फौजी को गोली मारने की घटना सामने आई। मामले में घायल हुए रिटायर्ड फौजी का इलाज अस्पताल में जारी है। इस बीच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मैनपुरी में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अंगोथा में रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी गई। आलू के खेत से निकलने को लेकर हुए विवाद के दौरान यह घटना सामने आई। घायल रिटायर्ड फौजी का इलाज अस्पताल में जारी है और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
