बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थानाक्षेत्र में एक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके बाद जलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के गाजियाबाद में भी अब धारा 144 लागू हो गई है। इसको लेकर निर्देश जिले के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दिया है। धारा 144 10 अगस्त 2022 तक लागू रहेगी। इससे पहले ही लखनऊ, सहारानपुर, प्रयागराज और कानपुर में लागू है।
प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी जावेद पंप पर हुई कार्रवाई को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं छात्रों ने उत्तर प्रदेश पुलिस मुर्दाबाद समेत सरकार विरोध नारे लगाए। साथ ही जावेद पर लगे आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है।
दरअसल, दो समुदायों के बीच एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आहत करने वाली एक फेसबुक पोस्ट पर विवाद हो गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने जानकारी दी है कि शनिवार को गोपीगंज थाना इलाके में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में कुछ लोगों ने इलाके में जुलूस निकाला।
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश है। पत्थरबाजों और दंगाइयों को समझ लेना चाहिए कि उनको बचाने के लिए अखिलेश यादव ट्वीट जरूर कर सकते हैं लेकिन कानून की सख्ती से बचाया नहीं जा सकता।
यूपी में राजस्व विभाग के दो लेखपालों गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों लेखपालों पर शहर के ही नामी डॉक्टर ने ये आरोप लगाए हैं कि दोनों लेखपाल जमीनों में धांधली कर मोटी कमाई करते हैं। डॉक्टर ने अपने शिकायती पत्र में डीएम से माँग की है कि दोनों लेखपालों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जाए।
जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र में 6 वर्ष की मासूम के साथ हुई दरिंदगी को आप भूले नहीं होंगे। इस मामले में पीड़िता को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है और न्याय की उम्मीद भी तारीखों में उलझती हुई नजर आ रही हैं। ये तारीखें अदालत की नहीं हैं बल्कि स्कूलों द्वारा बलात्कारी को नाबालिक साबित करने के लिए जन्मतिथि से छेड़छाड़ के दस्तावेजों की हैं।
यूपी के प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के घर को 2-2 बुलडोजरों ने कार्रवाई करते हुए 3 घंटे में जमींदोज कर दिया।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हिंसक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ये कहां का इंसाफ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख्त प्रतिक्रिया हुई वो सुरक्षा के घेरे में हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच पड़ताल बुलडोजर से सजा दी जा रही है।