उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सपा अध्यक्ष पर बोला हमला, कहा-उपद्रवी जेल में पिटते हैं तो दर्द अखिलेश को होता है

सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश है। पत्थरबाजों और दंगाइयों को समझ लेना चाहिए कि उनको बचाने के लिए अखिलेश यादव ट्वीट जरूर कर सकते हैं लेकिन कानून की सख्ती से बचाया नहीं जा सकता। 

/ Updated: Jun 12 2022, 06:56 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मेरठ: बीते शुक्रवार को प्रयागराज में हुई हिंसा के बाद रविवार को आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक बयाबाजी तेज हो गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि बिना जांच पड़ताल बुलडोजर से सजा दी जा रही है। तो उनके इस बयान पर दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मैदान में उतर आए।

'अखिलेश यादव को क्यों दर्द हो रहा है'
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश है। पत्थरबाजों और दंगाइयों को समझ लेना चाहिए कि उनको बचाने के लिए अखिलेश यादव ट्वीट जरूर कर सकते हैं लेकिन कानून की सख्ती से बचाया नहीं जा सकता। 

Read more Articles on