US–Venezuela War: Oil से लेकर मेडिसिन तक... भारत पर क्या पड़ेगा असर?

Share this Video

वेनेजुएला में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है उसका असर कई अन्य देशों पर भी देखने को मिलेगा। अमेरिका के वेनेजुएला पर किए गए अटैक का असर भारत पर भी पड़ सकता है। दरअसल भारत और वेनेजुएला के बीच कई तरह का कारोबार होता है। भारत वेनेजुएला से ही कच्चा तेल खरीदता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की बड़ी रिफाइनरियां जैसे रिलायंस की जामनगर वाली, इसी तरह के सस्ते और घने तेल को प्रोसेस करने के लिए बनाई गई हैं। यह तेल डीजल और पेट्रोल जैसे कीमती ईंधन को बनाने के काम आता है। इस तेल की सप्लाई अगर रुक जाती है तो भारत को रोजाना तकरीबन 6 लाख बैरल तेल नहीं मिल पाएगा। इसके चलते भारतीय कंपनियों को मिडिल ईस्ट या फिर कनाडा से महंगा तेल खरीदना पड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video