उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर तक बारिश की कोई स्थिति नहीं है। यूपी से मानसून की विदाई की स्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं। 6 अक्टूबर से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।
लखनऊ में एलडीए के जनेश्वर एंक्लेव में बिजली फेल होने से 8 साल की मासूम लिफ्ट में फंस गई। बच्ची इस कदर घबरा गई कि उसने पैर पटकना शुरू कर दिए। रो-रोकर, चीख-चीखकर पुकारने लगी कि 'हे भगवान मुझे बचा लो!' इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना दो दोस्तों की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। कुशीनगर जिले में 5 अक्टूबर की सुबह हुए इस भीषण हादसे में मारे गए दोनों युवक बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में तीन मूर्तियां स्थापित होंगी। इनमें रामलला की जो मूर्ति गढ़ी जा रही है, उसकी छवि 5 वर्षीय बालक जैसी होगी। कारसेवकपुरम में ये तीन मूर्तियां तैयार हो रही है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जिस दबंग प्रेम यादव की हत्या के बाद उसके समर्थकों ने एक ही फैमिली के 5 लोगों को घर में घुसकर मार डाला, उसकी दबंगई जगजाहिर थी।
कानपुर के होटल रॉयल गैलेक्सी में 4 अक्टूबर को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यहां से पुलिस ने तीन कॉल गर्ल्स सहित 7 लोगों को पकड़ा। हालांकि कॉल गर्ल्स के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
यूपी के अलीगढ़ में फिल्म 'द केरला स्टोरी' की तर्ज पर एक महिला को गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला को हफ्तेभर पहले उसकी सोशल मीडिया फ्रेंड अपने साथ लेकर चली गई।
उत्तर प्रदेश से मानसून अब पूरी तरह से विदाई की तैयारी में है। पूर्वांचल को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों से मानसूनी बारिश थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और पूर्वी यूपी से आजकल में मानसून की वापसी की स्थितियां अनुकूल हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में हिंदू शादी में 7 फेरों को ही कानूनी नजरिये से वैध माना है। यानी हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह ही कानूनन मान्य होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो शादी कानूनन वैध नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीब केस थाने पहुंचा। यहां के एक किसान ने अपने खेत के गेंदो फूल चरने पर पड़ोसी की बकरियों की थाने में पेशी करा दी। किसान का कहना था कि बकरियों ने उसका 25 हजार रुपए का नुकसान कराया है।