Asianet News ने राज्य में चुनाव से सात महीने पहले मतदाताओं की नब्ज को समझने के लिए उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों - कानपुर बुंदेलखंड, अवध, पश्चिम, बृज, काशी और गोरखपुर में पहला सर्वेक्षण किया है।
Asianet News ने राज्य में चुनाव से सात महीने पहले मतदाताओं की नब्ज को समझने के लिए उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों - कानपुर बुंदेलखंड, अवध, पश्चिम, बृज, काशी और गोरखपुर में पहला सर्वे किया है।
अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुके Taliban का समर्थन करने वाले सपा सांसद शफीकुर रहमान पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तालिबान की तारीफ करके विवाद छेड़ दिया है।
वीडियो डेस्क। यूपी के सुल्तानपुर में एक पिता ने अपने बेटे की लाश को 14 दिनों से डीप फ्रीजर में रखा है। मामला कूड़ेभार थाने के सरैया मझौवा गांव का है। शिवप्रसाद पाठक सेना में सूबेदार थे। रिटायर होने के बाद वो गांव आ गए। शिव प्रसाद पाठक के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे शिवांक, इशांक और दो बेटियां सुनीता व पूनम है।
पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में 50 एक्टिव कार्यकर्ताओं की पहचान कर रही है। उन्हें ट्रेनिंग देने के बाद हर गलियों से 100 वोट लाने का लक्ष्य दिया जाएगा।
वीडियो डेस्क। यूपी के कौशांबी के जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवजात शिशु वॉर्मर मशीन के हीटिंग पैड पर जिंदा जल गया। बच्चे का शरीर नीला पड़ गया। सीने और पेट की चमड़ी बुरी तरह झुलस गई। बच्चे के शरीर से धुआं निकलने लगा। बच्चे के परिजनों ने बताया कि 14 अगस्त को शाम को बच्चे का जन्म हुआ।
चंदौली (उत्तर प्रदेश). अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद वहां की स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। लोगों को अपनी जान का डर सता रहा है। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे हैं। भारत सरकार वहां से अपने नागरिकों को वापस निकलाने में लगी हुई है। अफगानिस्तान एक फैक्ट्री में करीब 18 भारतीय मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने सरकार से बाहर निकालने की गुहार लगाई है। इन मजदूरों में सबसे ज्याद उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग हैं। इन्हीं में एक युवक चंदौली का रहने वाला सूरज भी शामिल है। जिसके परिवार का बुरा हाल है, उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। आइए जानते हीं इस परिवार की दर्दभरी कहानी...
वीडियो डेस्क। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदस्य नाज़नीन अंसारी ने पूरी दुनिया की महिलाओं से अपील की कि वो इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज बुलंद करें क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है और अफगानी महिलाओं पर कोड़े बरसा रहा है।
उत्तर प्रदेश में पिछले दो महीने से लगातार कोरोना के मामले कम होने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार से सीनियर क्लासेज यानि 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए हैं। वहीं 23 अगस्त से जुनियर क्लासेस छठवीं से आठवीं तक के स्कूल खोलने जाएंगे।