पुलिस की पूछताछ में गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि पकड़ा गया आरोपी अमन पेशेवर चोर है। उसकी इसी हरकत से उसके पिता ने घर से निकाल दिया था। उसने कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति के घर से तीन बोरी गेहूं चुराकर छिपा दिया था। इसकी भनक लगने पर उसके साथ ऐसा सलूक किया गया। वहीं, आरोपी के भाई मनोज के अनुसार सुबह गांव के लोग भाई के घर पर आए और उसे पकड़ ले गए। कुछ देर बाद पता चला कि ग्रामीण उसे पेड़ में बांधकर मार रहे हैं।
दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा, उसकी बहन, भाई, पिता और बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घंटों चली पंचायत के बाद लड़की पक्ष ने कहा कि जब तक शादी में खर्च हुए पांच लाख रुपए नहीं मिलेंगे तब तक दूल्हा बंधक में ही रहेगा।
वीडियो डेस्क। देश में कोरोना वायरस को 1 साल से ज्यादा हो गया है। कोरोना का इलाज कर रहे हमारे डॉक्टर्स भी अब थकने लगे हैं ऐसे में जरूरी है कि वो मोटिवेट और तनाव रहित रहे। यूपी के फिरोजाबाद के कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी कर रहे हैं डॉक्टरों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वो ड्यूटी करते करते थक गए थे, इसीलिए मनोरंजन के लिए उन्होंने डांस किया। एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल पर ही गाने बजाकर डांस कर रहे थे। यह वीडियो आइसोलेशन वार्ड का नहीं है। आइसोलेशन वार्ड के अलावा एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर इन्होंने पीपीई किट पहनकर डांस किया।
इटावा (Uttar Pradesh) । औरैया भाग्यनगर सीट के सपा से जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव जेल से रिहाई के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जेल से छूटने के बाद करीब 300 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले। कोविड के प्रोटोकॉल का उल्लघंन कर रहे सपा नेता न मॉस्क तक नहीं लगाया था। वहीं, सपा नेता के शक्ति प्रदर्शन को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। दर्जनों गाड़ियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ निकलने पर इटावा पुलिस ने धर्मेंद्र यादव एवं 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । जहरीली शराब के सेवन करने से हुईं मई माह में हुई 107 लोगों की मौतों के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा 10 दिन में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि उसे छह राज्यों में पुलिस खोज रही थी। 500 से ज्यादा नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल चुकी थी। जबकि 100 से ज्यादा रिश्तेदारों को यहां रेकी की और 100 से ज्यादा मुखबिर एक्टिवेट करने पड़े थे।। जिसके बाद पुलिस ने उसे शनिवार की रात बुलंदशहर बॉर्डर से दबोचने में कामयाब हुई। इस तरह अब तक कुल 17 मामलों में 61 लोग पकड़े गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। योगी सात-भाई बहन हैं और वह माता-पिता की पांचवी संतान हैं। योगी आदित्यनाथ का पूर्व नाम अजय सिंह बिष्ट है, लेकिन नाथ सम्प्रदाय से दीक्षा लेने के बाद उनका नाम योगी आदित्यनाथ हो गया।
यूपी की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार रात बड़े फेरबदल किए हैं। भानु चंद्र गोस्वामी को डीएम प्रयागराज के पद से हटाकर ग्राम विकास अभिकरण में सीईओ बनाया गया है। वहीं भानु चंद्र की जगह 2010 बैच के आईएएस संजय कुमार खत्री को प्रयागराज भेजा गया है।
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश). ट्रेवल करते वक्त जरा सी लापरवाही या गलती आपको मौत के दरवाजे तक पहुंचा सकती है। लेकिन इसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं होते और गलतियां कर देते हैं। जिसकी कीमत उनको अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सामने आई है। जहां बचपन के 4 दोस्तों की एक झटके में दर्दनाक मौत हो गई। चारों आपस में मस्ती करते हुए एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान पीछे से मौत बनकर आ रहा ट्रक उनको रौंदते हुए चला गया।
वीडियो डेस्क। यूपी के जौनपुर जिला जेल में एक कैदी की मौत के बाद बाकी कैदियों ने जमकर बवाल काटा। हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बागेश मिश्र की अचानक तबीयत खराब हुई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं कैदियों का कहना है कि जेल प्रशासन ने इलाज में देरी की जिससे बागेश की मौत हो गई।
कोरांव (Uttar Pradesh) । एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी हैवान बन गया। शादी करने से मना करने पर प्रेमी ने उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद शव के साथ रेप किया, फिर अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए उसके शव को तालाब में फेंक दिया। जिसका खुलासा गुरुवार को पुलिस ने किया है।