यूपी के आगरा में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वो शव को कमरे में छोड़कर भाग गया। फिर अचानक 24 घंटे बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी घर का ताला लगाकर भाग गया था।
रक्षा बंधन के मौके पर मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी बहनों को बसों में फ्री यात्रा करने का मौका मिलेगा। यूपी की रोडवेज बसें पिछले 6 साल से रक्षा बंधन पर राज्य की महिलाओं को फ्री में बस सर्विस उपलब्ध करा रही हैं।
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। पश्चिमी दिशा की हवाओं के असर से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री बने रहने की संभावना है। 30 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
RBI ने कहा है कि देशभर के बैंकों में अरबों रुपए किसके हैं, यह नहीं पता है। इनमें भी सबसे अधिक पैसा यानी लावारिस रकम (अनक्लेम्ड डिपाजिट) यूपी के बैंकों में जमा है। यह 4,580 करोड़ रुपए है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्कूली छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से लिखा लेटर वायरल हुआ है। इसमें छात्राओं ने स्कूल क प्रिंसीपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को अरेस्ट किया है।
लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस बनाम मोदी की लड़ाई तेज होती जा रही है। इस बार प्रियंका गांधी भी चुनाव मैदान में उतरेंगी। माना जा रहा है कि वे अमेठी, प्रयागराज, फूलपुर, वाराणसी या रायबरेली से खड़ी हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खीरी में बहन से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर 10th के स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। घटना 28 अगस्त को हुई थी, लेकिन माहौल गर्माता देख पुलिस बल तैनात किया गया है।
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाबालिग लड़के की किडनैप और रेप के मामले में एक किशोर को अरेस्ट किया गया है। एक अन्य घटना में गाजियाबाद में रेप विक्टिम महिला गार्ड की संदिग्ध मौत हो गई।
मदुरै रेल हादसे को लेकर रेलवे विभाग सख्त एक्शन में आया है। इस मामले में 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है, जिन्होंने बोगी में ही चूल्हा सुलगाकर खाना पकाने का इतना बड़ा जोखिम उठाया था।
अपने फैमिली ड्रामे की वजह से देशभर में चर्चा का विषय बनीं यूपी की SDM ज्योति मौर्या के मामले में जबर्दस्त मोड़ आया है। कई महीनों तक रो-रोकर गदर काटने वाले पति आलोक मौर्य पलट गए हैं।