गूगल सिर्फ सर्च इंजन का काम नहीं करता। वह आपके लिए कई मजेदार फीचर्स भी पेश करता है, जो आपको कभी बोर नहीं होने देते। आप चाहें तो इन फीचर्स के जरिए अंतरिक्ष की सैर भी कर सकते हैं, वह भी घर में बैठे-बैठे। 

ट्रेंडिंग डेस्क। गूगल क्रोम को हम सब सर्च इंजन के तौर पर ही समझते मानते और इस्तेमाल करते आए हैं, मगर बहुत से लोग इसके कई और मजेदार फीचर्स के बारे में शायद नहीं जानते होंगे। गूगल ने अपने इस एप को कई तरह से मनोरंजक बनाया है। इसमें चाहे गूगल ग्रेविटी हो या गूगल स्काई, बारेल रोल हो या फिर टिक टेक टो गेम। इसके अलावा भी बहुत सी चीज इस ऐप के जरिए गूगल ने दी हैं, जो आपको कभी बोर नहीं होने देगी। 

अगर आप जमीन पर रहते-रहते थक गए हैं और कुछ एडवेंचर करना, देखना व सुनना चाहते हैं तो गूगल की मदद ले सकते हैं। इसका क्रोम एप आपको घर बैठे-बैठे अंतरिक्ष की सैर करा देगा। वह भी मुफ्त में। जी हां, बिल्कुल मुफ्त। बस आपको अपना इंटरनेट डाटा खर्च करना होगा। इसके लिए आप गूगल क्रोम के मेन पेज यानी होम पेज पर जाइए। वहां सर्च टाइपिंग वाली जगह पर गूगल स्काई (Google Sky) टाइप किजिए। फिर अगले ही पल आप अंतरिक्ष में होंगे और वहां के चांद-तारे और आकाश गंगा की सैर कर सकेंगे। 

जमीन पर गिरने को बेताब दिखेगा आपका पेज 
न्यूटन की ग्रेविटी का सिद्धांत पृथ्वी पर हर चीज पर लागू होता है, तो फिर गूगल इससे कैसे बच सकता है। गूगल क्रोम के होम पेज पर सर्च इंजन बॉक्स में ग्रेविटी (Gravity) टाइप करना होगा। यहां जो पेज खुलेगा उसमें गूगल ग्रेविटी- मिस्टर डूब (Google Gravity Mr. Doob) लिंक दिखेगा, बस इसी पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद तो आपका पेज जो अब तक टिका हुआ था, देखते ही देखते जमीन पर गिरने को बेताब होगा। 

गूगल के साथ खेलिए टिक टेक टो 
अब एक आखिरी चीज और। अगर आपका काम के बोझ से दबे हैं। देर से काम करने बैठे हैं और अंगुलिया, आंखें और दिमाग भी थक गए हैं, तो परेशान क्यो होना। चलिए इन सभी को तरो-ताजा करते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं। बस, अपना लैपटाप या डेस्कटाप खोले रखिए। गूगल क्रोम के होम पेज पर जाइए। यहां सर्च इंजन बॉक्स में प्ले टिक टेक टो (Play Tic Tac Toe) टाइप किजिए और देखिए कमाल। ग्रीन कलर स्क्रीन आएगी। अब इस टैप कर आप खेल खेलते रहिए। इसमें आपके साथ गूगल खुद खेलेगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ