'पति के पैसे उड़ाना है शौक' रोज शॉपिंग पर 70 लाख खर्च करती है यह महिला, देखें Video

दुबई की रहने वाली महिला सौदी रोजाना शॉपिंग पर औसतन 70 लाख रुपए का खर्च करती हैं। वह कहती हैं कि पति के पैसे उड़ाना उनकी हॉबी है। दोनों ने दो साल पहले ही शादी की है। उनकी मुलाकात यूनिवर्सिटी में हुई थी।

/ Updated: May 31 2023, 11:41 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दुबई: दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं शॉपिंग करना जिनकी हॉबी होता है। लेकिन वह इस हॉबी को भी लिमिट में करते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी लग्जरी लाइफ के सारे एक्सपीरियंस शेयर करती हैं। वह औसतन रोजाना 70 लाख रुपए शॉपिंग पर खर्च करती है। 

दुबई की यह महिला सौदी एक अमीर हाउसवाइफ है। उनकी हॉबी पति के पैसों को खर्च करना है। वह आमतौर किसी भी चीज के लिए 3,66,964 रुपए से लेकर 73,39,288 रुपए तक खर्च कर देती हैं। सौदी बताती हैं कि उनकी और जमाल की मुलाकात एक यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों ने दो साल पहले ही शादी की है। अब वह अपना परिवार शुरू करने को लेकर भी प्लानिंग कर रहे हैं। कपल के पसंदीदा डिजाइनर्स भी अलग-अलग हैं। दोनों को ही मालदीव्स काफी पसंद है और वह कुछ माह के अंतराल पर लंदन जाते रहते हैं। सौदी बताती हैं कि वह 6 साल की थी तब से सुसेक्स में रहती थीं। इसका बाद उनका परिवार आकर दुबई में बस गया। उनके पति भी दुबई में ही रहते हैं। पति जमाल जब भी उन्हें किसी रेस्तरां में लेकर जाते हैं तो रात में पहनने के लिए एक ड्रेस भी गिफ्ट करते हैं।