कश्मीर से धारा 370 हटते ही सामने आईं दो फिल्मी स्टाइल की लवमैरिज

कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद संभवत: एक संग दो लवमैरिज का यह पहला मामला मीडिया के सामने आया है। बिहार के दो सगे भाइयों को कश्मीर में काम करने के दौरान प्यार हो गया। दोनों प्रेमिकाएं भी सगी बहने हैं। अब इस प्रेम कहानी में एक ट्वीस्ट आ गया है।
 

/ Updated: Aug 29 2019, 05:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सुपौल.  कहते हैं कि प्यार सरहदें और कायदे-कानून को नहीं मानता। यह मामला भी बेहद दिलचस्प है और चौंकाता भी है। बिहार के रहने वाले दो सगे भाई काम के सिलसिले में कश्मीर गए थे। वे वहां राजमिस्त्री (मकान बनाने वाले कारीगर) का काम करने लगे। इसी दौरान उन्हें प्यार हो गया। दोनों लड़कियां भी सगी बहने हैं। घरवालों के डर से दोनों प्रेमी कपल कश्मीर से भाग निकले। करीब 15 दिन पहले दोनों भाइयों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली। हालांकि, लड़कियों के पिता ने उनके किडनैप की FIR दर्ज कराई थी, लिहाजा पुलिस ने दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अब कोर्ट इस प्यार पर अपना फैसला सुनाएगी।

लड़कियों ने कहा कि वे कश्मीर नहीं जाएंगी : राघोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले परवेज आलम और उसका भाई तवरेज को बिहार की सुपौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कश्मीर पुलिस भी दोनों भाइयों से पूछताछ कर रही है। युवकों ने बताया कि वे दोनों बहनों को अपने गांव रामविशनपुर लेकर आ गए थे। सुपौल के SDOP विद्यासागर ने कहा कि वैसे तो यह प्रेम का मामला है, लेकिन कश्मीर में लड़कियों के पिता ने उनके किडनैप की FIR दर्ज कराई है, लिहाजा पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों भाइयों ने कहा कि इसी महीने जब कश्मीर से धारा 370 हटी, तब उन्होंने शादी के बारे में सोचा। प्रेमी कपल का कहना है कि उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी के बाद कोर्ट में भी मैरिज की  है। प्रेमी कपल बालिग हैं, इसलिए पुलिस भी कुछ करने की स्थिति में नहीं है।