सलमान की फैमिली से सोनाली बेन्द्रे तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घरों में विराजे बप्पा : Video

गणेश चतुर्थी पर आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के स्टार्स भी अपने-अपने घरों में गणपति की स्थापना कर रहे हैं। इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता और मां सलमा ने जहां बप्पा की आरती उतारी, वहीं शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भगवान की स्थापना की।

/ Updated: Sep 02 2019, 03:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के स्टार्स भी अपने-अपने घरों में गणपति की स्थापना कर रहे हैं। इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता और मां सलमा ने जहां बप्पा की आरती उतारी, वहीं शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भगवान की स्थापना की। इनके अलावा सुनील शेट्टी, सोनाली बेन्द्रे, विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त के बेटे शाहरान, सोनू सूद, जितेन्द्र, एकता कपूर, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने भी अपने घरों में गणपति स्थापना कर पूजा अर्चना की। बता दें कि 10 दिनी गणेश उत्सव की शुरुआत 2 सितंबर से हो चुकी है।