सिंगर ने नहीं दिखाया पासपोर्ट तो गुस्साए लोग, बोले कानून व्यवस्था का ऐसा अपमान बहुत शर्मनाक है

मुंबई. इंटरनेशनल सिंगर कैटी पैरी मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस देकर विदेश वापस लौट गई हैं। शनिवार रात कैटी को एयरपोर्ट पर देखा गया। विदेश लौटने वाला उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैटी फैन्स को ऑटोग्राफ देती नजर आ रही है। इसके बाद एयरपोर्ट पर एंट्री लेते वक्त सुरक्षा अधिकारी उनसे उनका पासपोर्ट मांगता है। कैटी एक सेकंड के लिए ठिठकती हैं लेकिन फिर अपने असिस्टेंट के साथ आगे बढ़ जाती हैं। कैटी सुरक्षा अधिकारी को कोई जवाब नहीं देती हैं। उनके बदले उनके साथ चल रहा उनका असिस्टेंट सुरक्षा अधिकारी से कुछ कहता हुआ आगे बढ़ जाता है। भारत की कानून व्यवस्था तोड़ने के कारण कैटी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। गुस्साए यूजर्स बोले- 'कानून व्यवस्था का ये अपमान बहुत शर्मनाक है'। इसी तरह एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-' ये सुपरस्टार होगी लेकिन इसे हमारे देश का नियम तोड़ने का कोई अधिकार नहीं है'। एक अन्य यूजर बोला-' इसे कानून का सम्मान करना चाहिए'। एक ने कहा-' बिना किसी डॉक्यूमेंट इसे देश में आने कैसे दिया'। 

/ Updated: Nov 17 2019, 06:14 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email