Punjab Election : भदौड़ में AAP प्रत्याशी पर हमला, कार के बोनट पर चढ़ तोड़ा कांच... देखें Video

वीडियो डेस्क।  पंजाब में चुनाव के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। यहां बरनाला जिले की भदौड़ सीट पर रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले के वक्त लाभ सिंह खुद गाड़ी में मौजूद थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की। 
 

Share this Video

वीडियो डेस्क।  पंजाब में चुनाव के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। यहां बरनाला जिले की भदौड़ सीट पर रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले के वक्त लाभ सिंह खुद गाड़ी में मौजूद थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की। लाभ सिंह उगोके के मुताबिक, हालत बिगड़ते देखकर हमारे ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ानी चाही तो एक कांग्रेसी वर्कर बोनट पर चढ़ गया और करीब 10-15 मिनट तक बोनट पर ही बैठकर शीशा तोड़ने की कोशिश करता रहा। इस दरम्यान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता कार के पीछे-पीछे दौड़ लगा रहे थे और हमला करने की फिराक में थे। उगोेके के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारकर कांग्रेसी वर्कर को नीचे गिरा दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में कार ड्राइवर आप प्रत्याशी लाभ सिंह उगोाके को लेकर वहां से निकल गया। घायल कांग्रेसी वर्कर का नाम विशाल बताया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video