आपकी सेहत में चार चांद लगा देगी ये एक कप चाय, फायदे इतने कि आज से ही पीना कर देंगे शुरू

वीडियो डेस्क। भारत में सबसे ज्यादा पीया जाने वाला पेय है चाय।  सिर्फ अपने स्वाद की वजह से पसंदीदा नहीं है बल्कि इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। क्या आप जानते हैं चाय  लंबी उम्र के लिए वरदान है। चाय में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं। चाय वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकती है। हम आपको ऐसी 5 चायों के बारे में बता रहे हैं कि जो आपके लिए सेहतमंद हैं। 
 

/ Updated: Jun 22 2021, 03:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारत में सबसे ज्यादा पीया जाने वाला पेय है चाय।  सिर्फ अपने स्वाद की वजह से पसंदीदा नहीं है बल्कि इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। क्या आप जानते हैं चाय  लंबी उम्र के लिए वरदान है। चाय में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं। चाय वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकती है। हम आपको ऐसी 5 चायों के बारे में बता रहे हैं कि जो आपके लिए सेहतमंद हैं। 

अदरक की चाय
अदरक की चाय में जिंजरोल नामक एक यौगिक होता है, जिसका उपयोग कैंसर, ब्लड प्रैशर और मधुमेह (diabetes) जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। 
ग्रीन टी (Green tea)
ग्रीन टी कैटेचिन नामक एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होती है जो सूजन को शांत करने और कैंसर, टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद होती है। 
 इसके साथ ही ग्रीन टी वेट लॉस में भी मदद करता है।
बबूने के फूल की चाय (Chamomile tea)
कैमोमाइल टी एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर एक पॉवरफुल ड्रिंक है। इसे पीने से रात को नींद अच्छी आती है और ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार है। 
पुदीना चाय (Peppermint Tea)
डाइजेशन हेल्थ बेनिफिट्स को लेकर पुदीने की चाय जानी जाती है। इसमें मेन्थॉल नामक एक यौगिक होता है जो आंतों के मार्ग (intestinal tract) को आराम देने में मदद करता है और सूजन से कम करता है।  कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है। 
गुड़हल की चाय (Hibiscus Tea)
ब्लड प्रेशर को कम करने में गुड़हल की चाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शोध में पता चला है कि हिबिस्कस टी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। साथ ही ये वेट लॉस में भी मददगार है।