पुनीत राजकुमार को जिम में आया हार्टअटैक, जानें कब बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

वीडियो डेस्क। कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 46 साल के थे। पुनीत जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 46 साल के थे। पुनीत जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। कई इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई है। पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। सवाल उठता है कि इतने फिट एक्टर और खान पान सही होने के बाद भी हार्ट अटैक क्यों आया। ऐसे में हार्ट अटैक के खतरे को समझना जरूरी है...


हार्ट अटैक आने का सबसे पहला कारण हो सकता है, धमनियों (Arteries) के अंदर धीरे धीरे प्लैक जमा होना। प्लैक नसों को संकरा बना देता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन होने में परेशानी आती है। ऐसे मेंअगर आप दौड़ भाग वाला काम करते रहते हैं, तो शरीर को ज्यादा एनर्जी देने के लिए हार्ट बहुत तेजी से धड़कने लगता है, लेकिन इस दौरान संकरी धमनी में लाल रक्त कणिकाएं (Red blood cells) जमा होने लगती है और ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है। ये बंद धमनियां हार्ट को जरूरत के हिसाब से ब्लड और ऑक्सीजन नहीं दे पाती है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है। हार्ट के कुछ लक्षणों को हम सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते है। इनमें चक्कर और उल्टी आना भी हार्ट की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। जैसे चकक्कर आया और सांस फूलना, लगातार खांसी होना, हाथ पैरों में सूजन आया भी हार्ट से सबंधित हो सकते हैं। आपको इस समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए। लेफ्ट हेंड में दर्द होना भी हार्ट अटैक का संकेत होता है। यह दर्द जॉ लाइन यानी जबड़े तक जाता है और पूरे हाथ में होता है। 

Related Video