गाड़ी धोने में जुटे थे महेन्द्र सिंह धोनी, उधर बेटी जीवा भी करती रही पापा की हेल्प

यह हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जीवा गाड़ी धुलवाने में उनकी मदद कर रही हैं। एक अन्य वीडियो में जीवा पापा की पीठ पर झूला झूल रही है। धोनी भी आंखें बंद करके आनंद उठा रहे हैं।

/ Updated: Oct 25 2019, 05:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रांची. टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अब 'सयानी' हो गई है। वो पापा के कामों में हाथ बंटाने लगी है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जीवा गाड़ी धुलवाने में पापा की मदद कर रही है। उल्लेखनीय है कि धोनी इन दिनों अपने गृहनगर रांची में ही हैं। वे अपनी फैमिली के साथ पूरा वक्त गुजार रहे हैं। गुरुवार को धोनी ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें जीवा हरे रंग की निसान 'जोंगा' गाड़ी धुलवाने में उनकी मदद कर रही है। धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-'थोड़ी सी मदद भी महत्वपूर्ण होती है, अगर आपके पास कोई बड़ी गाड़ी हो।' यह गाड़ी धोनी की फेवरेट है। हालांकि धोनी के पास कई गाड़ियों का कलेक्शन है। इनमें फरारी 599 जीटीओ, हमर एच2 और जीएमसी सिएरा शामिल हैं। धोनी के पास कावासाकी निंजा एच2, कॉन्फेडरेट हेलकैट, बीएसए, सुजुकी हायाबुसा और नॉर्टोन विंटेज जैसी महंगी बाइक्स भी हैं।