यात्री गहरी नींद में थे, अचानक लगा एक तेज झटका और सब यहां-वहां फिंकने लगे

यह शॉकिंग वीडियो मध्य प्रदेश के रायसेन का है। यहां बुधवार रात को गड्ढे के कारण बेकाबू हुई बस सीधे नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

/ Updated: Oct 03 2019, 01:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी से करीब 35 किमी दूर रायसेन में बुधवार देर रात करीब 1 बजे इंदौर से छतरपुर जा रही एक बस नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए यात्रियों ने सब लोग सो रहे थे। तभी एक तेज झटके के साथ सब एक-दूसरे पर गिरने लगे। बताया जाता है कि पुल पर एक बड़ा गड्ढा था, जिससे बस बेकाबू हुई। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि बस ओम साई राम ट्रैवल्स की थी। नदी में तेज बहाव के चलते रात को रेस्क्यू में दिक्कत आई।