सोशल मीडिया का देशहित में कैसे इस्तेमाल होता है, सुषमाजी ने क्या खूब सिखाया

भारतीय राजनीति का एक प्रभावशाली चेहरा सुषमा स्वराज मंगलवार को दुनिया से अलविदा हो गईं। 67 साल कीं सुषमा को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सुषमा स्वराज का मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता रहा है। मप्र के पूर्व मंत्री और भाजपा MLA विश्वास सारंग ने शेयर की सुषमा से जुड़ीं कुछ विशेष बातें।

/ Updated: Aug 07 2019, 03:22 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भोपाल. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ऐसी राजनेता थीं, जो अपने क्षेत्र की जनता को करीब से जानतीं-पहचानती थीं। कार्यकर्ता गरीब हो या अमीर, उनके लिए एकसमान था। सुषमा स्वराज को लोग दीदी कहकर पुकारते थे। वे रक्षाबंधन पर अपने लोकसभा क्षेत्र के भाइयों से राखी बंधवाती थीं। यह प्रेरणा मप्र के पूर्व मंत्री और भाजपा MLA विश्वास सारंग को भी मिली। वे भी हर रक्षाबंधन पर अपने विधानसभा क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाते हैं। विश्वास सारंग ने शेयर सुषमा स्वराज से जुड़ीं कुछ बातें शेयर कीं। उन्हेांने बताया कि कैसे सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों की समस्याओं का समाधान किया।