काम ठप्प, लोकल ठप्प... परीक्षा रद्द, बिजली बंद होने से बेहाल हुई मुंबई, वीडियो में देखें मायानगरी का हाल

वीडियो डेस्क। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कईं इलाकों में सोमवार 10 बजे से बिजली सप्लाई बाधित हुई है। मुंबई के दक्षिण, मध्य और उत्तर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफि परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 प्रतिशत इलाके में बिजली की सप्लाई पर असर पड़ा है। मुंबई की लोकल ठप्प हो गई है। 

/ Updated: Oct 12 2020, 01:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कईं इलाकों में सोमवार 10 बजे से बिजली सप्लाई बाधित हुई है। मुंबई के दक्षिण, मध्य और उत्तर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफि परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 प्रतिशत इलाके में बिजली की सप्लाई पर असर पड़ा है। मुंबई की लोकल ठप्प हो गई है। बिजली गुल होने से बॉम्बे हाईकोर्ट के कामकाज भी रुक गया हैं वहीं मुंबई यूनिवर्सिटी में आज की परीक्षाएं भी रद हो गई हैं। इसपर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने कहा कि TATA कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल होने के कारण मुंबई में इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित हुई है। महालक्ष्मी, परेल, सिवड़ी और दादर इलाकों में बिजली की समस्या बताई जा रही है। आज सुबह करीब 8 बजे से बिजली गई है। मुंबई के कईं लोग इसकी शिकायत करने के साथ ही इस समस्या को ट्वीटर पर भी शेयर कर रहे हैं। वहीं बीएमसी ने अस्पतालों को जनरेटर में डीजल स्टोर करने के निर्देश दिए हैं।