मकर राशिफल 2020: मेहनत के आगे घुटने टेकेंगी चुनौतियां, खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत

मकर राशि वाले लोगों के लिए साल 2020 चुनौतियां के बीच उपलब्धियां प्रदान करने वाला रहेगा। 24 जनवरी से शनिदेव गोचरवश आपकी राशि में आ जाएंगे।

Share this Video

वीडियो डेस्क। मकर राशि वाले लोगों के लिए साल 2020 चुनौतियां के बीच उपलब्धियां प्रदान करने वाला रहेगा। 24 जनवरी से शनिदेव गोचरवश आपकी राशि में आ जाएंगे। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा। इस समय आप मेहनत को खूब करेंगे लेकिन फल उतना नहीं मिल पाएगा। इस साल पैसा तो आप कमाएंगे, लेकिन खर्च की भी अधिकता रहेगी। आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपय्या वाली स्थिति इस साल रहेगी। किसी कोर्ट केस में भी आपका नाम आ सकता है। साल की शुरूआत में पंचग्रही योग लंबी दूरी की यात्रा करवाएगा। 23 सितंबर के बाद राहु पांचवें स्थान पर आकर विद्यार्थियों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। 

Related Video