प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों को रूलाया, आप ने संसद में सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप

दिल्ली. देश भर में बढ़ रही प्याज की कीमत का मामला आज संसद में गुंजा। जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और केंद्र सरकार पर प्याज घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'पासवान जी कह रहे 32 हजार टन प्याज सड़ गई। प्याज सड़ा सकते हो जनता को दे नहीं सकते? प्याज सड़ी है या घोटाला हुआ?' संजय सिंह ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर संसद परिसर में आप के दो सांसद धरना भी दिया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी अब आम आदमी नहीं रह गई है। केंद्र सरकार की तरफ से उनको सस्ते दामों में प्याज दिए गए। उन्होंने जमाखोरी को नहीं रोका और प्याज के दाम बढ़ गए। आम आदमी पार्टी दिल्ली में प्याज के दाम रोकने में असफल रही।

Share this Video

Related Video