
रोपवे में फंसी 8 जिंदगियां, हिमाचल में हवा में लटके लोगों के बचाने की जद्दोजहज, देखें Video
तकनीकी दिक्कत आने के कारण हिमाचल के परवाणू में टिंबर ट्रेल हवा में लटकी है, रेस्क्यू ट्रॉली के माध्यम से लोगों को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन महिलाएं बुजुर्ग और बीमार लोग उतरने की स्थिति में नहीं है।
वीडियो डेस्क। हिमाचल प्रदेश में रोपवे खराब होने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो परवाणू में मौजूद रोपवे का है। जहां 8 जिंदगियां हवा में लटकी हुई है। तकनीकी खराबी की वजह से ये रोपवे ऊचाई पर जाकर रुक गया। इसमें कुछ महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये 11 लोग थे जिनमें से 3 को रेस्क्यू किया गया है। रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया है। वहीं 6 घंटे से ज्यादा का समय इन लोगों को हवा में लटके हुए बीत गया है। प्रशासन की टीम भी नहीं पहुंची है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
