
'चुनाव आयोग की नई साजिश' Rahul Gandhi ने दी चुनौती, बिहार में नहीं होने देंगे महाराष्ट्र वाली चोरी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मंच से कहा कि 'चुनाव आयोग ने नई साजिश की है। चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा है। महाराष्ट्र में जो चोरी हुई, अब वही चोरी बिहार में होने वाली है। हम भाजपा को चुनाव नहीं चोरी करने देंगे। ओडिशा में ये(भाजपा) 5-6 बड़ी कंपनियों को आपका सारा धन दे रहे हैं। जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है और आदिवासियों की ही रहेगी।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पूरे देश में संविधान पर आक्रमण कर रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
