विदाई के बाद डोली की जगह ससुराल पहुंची दुल्हन की अर्थी, जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूल्हा

वीडियो डेस्क। जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा बारात में शामिल एसयूवी के पलटने से हुआ। एसयूवी में सवार दुल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जैसलमेर मुख्यालय पर स्थित जवाहर चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने जोधपुर रेफर कर दिया। 

/ Updated: Jul 02 2020, 11:34 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा बारात में शामिल एसयूवी के पलटने से हुआ। एसयूवी में सवार दुल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जैसलमेर मुख्यालय पर स्थित जवाहर चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने जोधपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बोहा गांव निवासी ओमप्रकाश (22) पुत्र पोकरराम और चूंधी निवासी सुशीला (19) की शादी चूंधी गांव में हुई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर बारात वापिस लौट रही थी। दुल्हा-दुल्हन सफेद रंग की एसयूवी में सवार थे। 
बताया जाता है कि तेज गति से चल रही यह गाड़ी देवा-बोहा के बीच पलटी खा गई। जिसके चलते वाहन में सवार चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दुल्हन ने देर रात दम तोड़ दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि शादी की खुशियां इतनी जल्द काफूर हो जाएगी और मंगल गीतों की जगह रुदन ले लेगा। जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।