बीमारी से जूझ रही थी 5 महीने की बच्ची, ठीक करने के लिए मां ने सरिया गर्म कर पेट में दाग दिया

वीडियो डेस्क।  ऐसा अंधविश्वास कि मां ही अपनी बच्ची की कातिल बन जाए। 5 महीन की बेटी पेट दर्द से परेशान थी। उसकी बीमारी को दूर करने के लिए मां ने गर्म सरिए से दाग लगा दिए। बच्ची की तबियत ठीक तो नहीं हुई लेकिन और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 8 घंटे तक वेंटिलेटर पर बच्ची रखी रही और फिर दम तोड़ दिया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। ऐसा अंधविश्वास कि मां ही अपनी बच्ची की कातिल बन जाए। 5 महीन की बेटी पेट दर्द से परेशान थी। उसकी बीमारी को दूर करने के लिए मां ने गर्म सरिए से दाग लगा दिए। बच्ची की तबियत ठीक तो नहीं हुई लेकिन और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 8 घंटे तक वेंटिलेटर पर बच्ची रखी रही और फिर दम तोड़ दिया। घटना राजस्थान के भीलवाड़ा की है। डॉक्टरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मासूम लीला के शव को मॉर्चरी में रखवाया है। मांडल क्षेत्र के लूहारिया गांव में रमेश बागरिया व उसकी पत्नी लहरी एक कच्चे मकान में रहते हैं। यह दोनों ही झाड़ू बनाने का काम करते हैं। इनके 5 माह की बेटी लीला थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video