BJP सांसद बोले- 'बोलोगे तो बागी कहलाओगे, बाढ़ को लेकर अपने जीवन में नहीं देखा इतना खराब इंतजाम'

सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने बाढ़ से पीड़ित लोगों का जायजा लिया। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए गए इंतजाम को लेकर खासा नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसा इंतजाम नहीं देखा था। 

Share this Video

कार्यों में हीलाहवाली के बाद अब यूपी में जनप्रतिनिधि अपना आपा खो रहे हैं। ऐसी ही तस्वीर गोंडा में भी देखने को मिली। जहां पर कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह बाढ़ राहत कार्य को देखने के लिए पहुंचे थे। हालांकि जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उनके मन की पीड़ा सामने आ गई। 

सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह से जब बाढ़ राहत कार्य में जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मत ही पूछिए तो अच्छा है। यहां तो बोलती ही बंद है। कुछ कहेंगे तो बागी कहलाएंगे और सुझाव देंगे तो माना नहीं जाएगा। इसलिए चुप ही रहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि अपने जीवन में किसी भी सरकार में बाढ़ को लेकर इतना खराब इंतजाम उन्होंने नहीं देखा था। 

Related Video