BJP विधायक ने निकाली विजय आशीर्वाद यात्रा, बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे

बहराइच में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बलहा विधानसभा से दूसरी बार भाजपा से निर्वाचित विधायक सरोज सोनकर की विजय आशीर्वाद यात्रा क्षेत्र भ्रमण के लिए निकली। जिसमें काफी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए। विजय यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गाड़ियां व बुलडोजर भी शामिल रहे। 

/ Updated: Mar 13 2022, 07:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बहराइच में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बलहा विधानसभा से दूसरी बार भाजपा से निर्वाचित विधायक सरोज सोनकर की विजय आशीर्वाद यात्रा क्षेत्र भ्रमण के लिए निकली। जिसमें काफी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए। विजय यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गाड़ियां व बुलडोजर भी शामिल रहे। डीजे की धुन पर भाजपा कार्यकर्ता थिरकते हुए रंग गुलाल से होली खेलते हुए यात्रा की शोभा बढ़ाते रहें। विजय यात्रा नानपारा बाईपास स्थित छोटी मैंनहिया से शुरू होकर रायबोझा ,गायघाट ,कुड़वा  तिराहा होते हुए मिहींपुरवा कस्बे में प्रवेश किया। मिहींपुरवा कस्बे में प्रवेश करते ही पूरा कस्बा योगी मोदी जिंदाबाद बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। 

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह देखने को मिला बल्हा विधायक सरोज सोनकर ने कस्बे में लोगों का अभिवादन करते हुए आभार प्रकट किया। विजय यात्रा में समर्थकों द्वारा जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विजय यात्रा में समर्थकों के साथ विधायक प्रतिनिधि अलोक जिंदल, ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा, भी शामिल रहे। यह विजय यात्रा मिहींपुरवा नगर भ्रमण के बाद भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।


 

Read more Articles on