शामली: बारिश के बाद गिरी घर की दीवार, दो पालतू पशुओं की मौत के बाद जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

शामली में बारिश के बाद दीवार गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई। मामले में अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। 
 

Share this Video

शामली के बल्ला माजरा में दीवार गिरने का मामला सामने आया है। बाऱिश के बाद यहां दीवार गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई। कच्चे मकान की दीवार दो दिनों से बारिश के चलते भीग रही थी। जिसके बाद वह भऱ-भराकर गिर गई। दीवार गिरने के बाद उसके नीचे दबने से दो पशुओं की मौत हो गई। 
इसी के साथ दीवार गिरने से हुए अन्य नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि जैसे ही उन्हें दीवार गिरने की जानकारी लगी तो वह वहां पर पहुंचे। हालांकि तब तक पशुओं की मौत हो चुकी थी। मामले को लेकर पीड़ित परिवार भी मदद की गुहार लगा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video