कल के लोगों को तवज्जो, हमसे तो नहीं मिलती प्रियंका गांधी...कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने ज्वाइन की BJP

वंदना सिंह महिला कांग्रेस यूपी मध्य की उपाध्यक्ष थी। उन्होंने पार्टी पर अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात नहीं करती हैं। वंदना कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही हैं।

Share this Video

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) के बाद कांग्रेस (Congress) की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह (Vandana Singh) ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। वंदना सिंह महिला कांग्रेस यूपी मध्य की उपाध्यक्ष थी। उन्होंने पार्टी पर अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात नहीं करती हैं। वंदना कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही हैं. ऐसे में उनका जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। उनसे पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वंदना सिंह ने क्यों छोड़ी कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस छोड़ने के बाद वंदना सिंह ने कहा कि मैं पांच सालों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रही हूं। मैंने दो विधानसभा सीटों से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी में कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती हैं उन्हें प्रियंका गांधी से मिलने का मौका तक नहीं मिलता है। जिससे आहत होकर मैं कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे रही हूं। वंदना सिंह ने कहा कि पार्टी में कल के आए लोगों को मान सम्मान दिया जा रहा है, अपनी ही पार्टी के लोगों को और उनकी मेहनत को अनदेखा किया जा रहा है। 

Related Video